रतलाम: मरिज द्वारा हंगामे का मामला: जीडी हॉस्पिटल के संचालक डा.लेखराज पाटीदार ने प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने रखा अपना पक्ष… जानिए क्या कहा
रतलाम,8मार्च(खबरबाबा.काम)। 80 फीट रोड स्थित जीडी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने के मामले में 5 दिन बाद जीडी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. लेखराज पाटीदार ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। डॉक्टर पाटीदार द्वारा मीडिया के सामने मरीज द्वारा हंगामा करने के सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए गए।

