रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा-हनी ट्रैप के जरिए अवैध हथियारों की तस्करी, चार अवैध पिस्टल और दो जिंदा राउंड बरामद… अंतर्राज्यीय हथियार तस्करों का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
रतलाम,24मार्च(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति की गिरफ्तार किया है। खास बात यह है की हथियार तस्करी में पहली बार हनी ट्रेप का मामला सामने आया है।
सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अमित कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

