रतलाम 27 सितम्बर(खबरबाबा.काम)। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर 28 सितम्बर को रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री जावड़ेकर 28 सितम्बर को प्रातः 10.30बजे जिले के आलोट आकर जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे प्रातः 11 बजे नए जवाहर विद्यालय के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री जावड़ेकर इसी दिन दोपहर 12 बजे आलोट से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत 28 सितम्बर को रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री गेहलोत 28 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिले के आलोट आकर नवोदय विद्यालय भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। श्री गेहलोत 11.30 बजे नवीन स्वीकृत नवोदय विद्यालय के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर तथा एसपी आलोट एवं ताल पहुंचे
जिले के आलोट में 28 सितंबर को नवोदय विद्यालय भूमि पूजन तथा ताल में दिव्यांगों वरिष्ठ जनों के लिए शिविर आयोजन तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी आज आलोट एवं ताल पहुंचे। अधिकारियों ने तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मंच व्यवस्था हितग्राहियों के लिए बैठक व्यवस्था तथा ट्रेफिक मैनेजमेंट के संबंध में दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एसडीओ पुलिस को निर्देशित किया। इस दौरान आलोट एसडीएम चंद्र सिंह सोलंकी तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
