रतलाम,17जनवरी(खबरबाबा.काम)। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम धामनिया में गुरुवार सुबह एक शादी समारोह वाले घर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब गैस सिलेंडर में अचानक आग लगी गई। आग बुझाने के प्रयास में तीन लोगों के झुलसने की सूचना है, जिन्हे जिला अस्पताल भेजा गया है।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धामनिया निवासी बालूसिंह पिता रामचंद्र के घर पर शादी का कार्यक्रम था । किचन में गैस सिलेंडर रखा हुआ था तभी सुबह अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड ली। आग की लपटे बढने लगी और घर में रखे कपास ने भी आग पकड ली। आग बुझाने के प्रयास में बालू, राकेश पिता बालू तथा उसका एक रिश्तेदार कमल झुलस गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तीनों झुलसे युवको को अस्पताल ले जाया गया।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.