खेल समाचार,(खबरबाबा. काम) । टेस्ट सीरीज में मेजबान कंगारुओं को रौंदकर 70 साल में पहली बार इस देश में इतिहास रचने वाली टीम इंडिया ने अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार कोई बाइलैटरल (द्विपक्षीय) वनडे सीरीज जीतने का ‘विराट कारनामा’ किया है. मेलबर्न वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से मात देकर भारत ने कंगारुओं की धरती पर पहली बार कोई बाइलैटरल (द्विपक्षीय) वनडे सीरीज में जीत हासिल की है.
इस वनडे सीरीज जीत के साथ ही भारत ने 2018-2019 ऑस्ट्रेलियाई दौरे का अंत बिना कोई सीरीज गंवाए किया है. 70 साल में यह पहला मौका है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में एक ही दौरे पर दो सीरीज (टेस्ट और वनडे) अपने नाम की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म की. उसके बाद टेस्ट सीरीज में 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और अब वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी भारत 2-1 से जीतने में कामयाब रहा.
वनडे सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 12 सीरीज खेली हैं, मगर इसमें एक सीरीज को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी मल्टीनेशन वनडे सीरीज रहीं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र द्विपक्षीय वनडे सीरीज साल 2016 में खेली गई थी. पांच मैचों की इस सीरीज में भारत को 1-4 से हार झेलनी पड़ी थी. ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 51 वनडे खेले हैं जिसमें 13 में उन्हें जीत मिली जबकि 36 मैच हार गए और 2 बेनतीजा रहे.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.