रतलाम,31जनवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम जिले के जावरा के निकट आज शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब गरघड़िया हाई स्कूल से जावरा की ओर रेवास गांव के बच्चे स्कूल के मैजिक वाहन में बैठकर रेवास की ओर आ रहे थे.
इसी दौरान मैजिक वाहन बड़ावदा जावरा के बीच घंटे के पास पलटी खा गया। इस वाहन में सवार 13 बच्चे घायल हो गए. जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जावरा चिकित्सालय लाया गया। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही जावरा चिकित्सालय में लोगों तथा बच्चों के अभिभावक परिजनों की भीड़ लग गई। जांच अधिकारी ने बताया कि करीब 13 बच्चे घायल हुए हैं जिसमें गंभीर चोट किसी को भी नहीं आई है और सभी का उपचार जावरा चिकित्सालय में जा रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.