रतलाम,2फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें शासकीय अस्पताल में पीएम रुम में रखे एक शव की चूहों के द्वारा दुर्गति करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार कल शाम को मंदसौर से रतलाम आते समय रतलाम निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन में अचानक तबीयत खराब हो गई थी इसके पश्चात जावरा में जीआरपी पुलिस के द्वारा उन्हें जावरा चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को पीएम के लिए पोस्टमार्टम रूम में रख दिया गया था। आज सुबह जब परिजनों ने उनका शव देखा तो वह सकते में आ गए ।मृतक का चेहरा चूहों के द्वारा विकृत कर दिया गया था तथा उसे कुतर दिया गया था ।यही नहीं चूहों ने शव की एक उंगली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। इसके पश्चात परिजनों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोष के पश्चात चिकित्सालय प्रभारी मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम रूम का निरीक्षण किया तथा घटना को सही पाने पर परिजनों से माफी मांगी एवं खेद व्यक्त किया।अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.