रतलाम,2फरवरी(खबरबाबा.काम)। जावरा के बालिका गृह में जांच के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी एफएसएल टीम के साथ पहुंचे। एसपी ने बालिका गृह में पहुंचकर पुलिस व एफएसएल टीम के साथ यहां का बारिकी से निरीक्षण किया। एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया है।
जांच के दौरान पुलिस ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त किया है, जिसकी बारिकी से जांच की जाएगी। पुलिस को परिसर से शराब की खाली बोतले भी मिली है । पुलिस सूत्रों के अनुसार बालिका गृह से वह डंडा भी जप्त किया गया है जिससे बालिकाओं से मारपीट की जाती थी ।
पुलिस ने यहां जांच के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई है, जिससे कि न्यायालय में उनके साक्ष्य मजबूत हो सके। पुलिस ने यहां का सारा रिकॉर्ड जब्त किया है। एसपी ने बताया बालिका गृह की शुरुआत से लेकर अब तक यहां जितनी भी बच्चियां आई और गई उन सभी से पूछताछ की जाएगी। उनसे मिली जानकारी में यदि कोई गड़बड़ी नजर आती है तो उस पर भी जांच की जाएगी। उन बालिकाओं से भी यह पूछा जाएगा कि यहां पर कौन लोग आते थे। यदि किसी की भूमिका उसमें सामने आती है तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीओपी डी. आर.माले के नेतृत्व में 10 सदस्य एसआईटी का गठन किया गया है।
बालिकाओं को किया शिफ्ट
वन स्टाप सेंटर में ठहरी बालिकाओं को शनिवार शाम इंदौर, उज्जैन व मंदसौर के बालिका गृह में शिफ्ट कर दिया गया है।
जावरा बालिका गृह मामला: एसपी गौरव तिवारी ने जांच के लिए किया एसआईटी का गठन, शनिवार को एफएसएल टीम के साथ एसपी जावरा स्थित बालिका गृह पर पहुंचे, जानिए पुलिस को वहां क्या मिला और क्या-क्या किया जब्त
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.