रतलाम,11 फरवरी(खबरबाबा.काम)। ऑल इंडिया बार काउंसिल एवं स्टेट बार काउंसिल के आव्हान पर 12 फरवरी को जिले के अभिभाषक अपनी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रतिवाद दिवस मनाएंगे। इन मांगो के संबंध में जिला अभिभाषक संघ ने राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक निर्देश अनुसार सोमवार को साधारण सभा आयोजित कर प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद अपनी मांगो का ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा।
जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष संजय पंवार एवं सचिव दीपक जोशी ने बताया कि अभिभाषकों ने साधारण सभा के बाद जिला न्यायालय में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश विवेक श्रीवास्तव एवं कलेक्टोरेट पहुंचकर एसडीएम प्रवीण फूलपगारे को ज्ञापन दिए। इनमें बताया गया कि भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा पारित मांगो का प्रस्ताव न्यायोचित एवं आवश्यक है। इसपर तुरंत अमल किया जाना चाहिए।
ज्ञापन में प्रत्येक अभिभाषक को चेम्बर, बैठक व्यवस्था, पुस्तकालय की सुविधा देने, वार्षिक बजट में अभिभाषकों के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान करने एवं नए अभिभाषकों को न्यूनतम 10 हजार रुपए आरंभ में देने की मांग की गई है। अभिभाषकों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ वार्षिक बजट की राशि का उपयोग राज्य अधिवक्ता संघ के माध्यम से करने की व्यवस्था देने का आग्रह भी किया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि तेलंगाना सरकार ने वर्ष 2015 से 100 करोड़ का प्रावधान प्रतिवर्ष किया है। जबकि, वहां सिर्फ 25 हजार अधिवक्ता ही कार्यरत है। ज्ञापन में अभिभाषकों की आवास समस्या गौर करने, विभिन्न पदों पर योग्य एवं सक्षम अभिभाषकों को ही नियुक्त करने की मांग भी की गई है। इस दौरान जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.