रतलाम,13फरवरी(खबरबाबा.काम)। आयकर विभाग की टीम द्वारा बुधवार सुबह रतलाम रेंज के जावरा ,मंदसौर और नीमच में कार्रवाई किए जाने की सूचना है।
बुधवार सुबह विभाग की टीम चार पहिया वाहन में बाराती बनकर मंदसौर के गणेश वाटिका के पास अमृत रिफाइनरी के मालिक के घर पहुंची। पहले तो लोग उन्हें रास्ता भटके बाराती समझते रहे, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी पहचान बताई सबके होश उड़ गए।आयकर विभाग की टीम ने अपनी गाड़ियों पर बारात के स्टीकर लगा रखे थे। आईटी की अलग-अलग टीम नीमच की धानुका इंडस्ट्री और जावरा की अंबिका रिफाइनरी पर भी सर्चिंग की कार्रवाई की। नीमच में जमुनियाकला इलाके में तेल की बड़ी धानुका रिफाइनरी है। जानकारी के मुताबिक यहां पहले भी आयकर का छापा पड़ चुका है। हालांकि अभी तक आयकर विभाग ने इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.