रतलाम,25फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम से जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम बाराखेड़ा गई बारात में नाचने के दौरान खुश होकर की गई फायरिंग के दौरान बारात में नाच रहे दो बच्चों को गोली लगी। जिससे एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक अन्य बाराती को भी पेट में छर्रे लगे है।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में लेब टेक्रिशियन के पद पर पदस्थ रमेश सोलंकी के भांजे राजेश पिता रामलाल की बारात कल शाम पिपलौदा थाने के ग्राम बाराखेड़ा में गई थी । रात में प्रोसेशन के दौरान बाराती नाच रहे थे । बारात में चल रहे दुल्हे का भाई दिनेश बारात में 12 बोर की बंदूक से हर्ष फायर करते हुए चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान बंदूक में कुछ खराबी आई, उसे वह चेक कर रहा था तभी अचानक बंदूक चल गई और नाच रहे रमेश सोलंकी के 12 वर्षीय बेटे चिराग और सेजावता निवासी 14 वर्षीय सुमित पिता राधेश्याम के पेट ओर सीने में छर्रे लगे। गंभीर अवस्था में चिराग को रात में करीब पोने दो बजे जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर डयूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुमित को जावरा अस्पताल से रतलाम रैफर कर दिया गया। हादसे में राजेश उर्फ हेमंत पिता शांतिलाल निवासी महेश नगर को भी पेट में छर्रे लगे। राजेश को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
—————-
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.