रतलाम,27फरवरी(खबरबाबा.काम)। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बाद जहां पूरे देश में अलर्ट है वहीं रतलाम में भी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस सहित खुफिया एजेंसी अलर्ट पर है और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज और धर्म शालाओं की जांच करने में जुटी है।

पुलिस मुख्यालय से जारी किए गए अलर्ट के बाद एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा सुबह से लेकर रात तक शहर के साथ ही हाईवे पर भी वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम बुधवार को जावरा और नामली क्षेत्र में भी पहुंची। टीम ने यहां भी ट्रेन, बस के साथ स्टेट हाईवे पर आने जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, स्निफर डॉग भी पुलिस के साथ थे। पुलिस द्वारा होटल और लॉज में रूकने वाले लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।

भारतीय वायु सेना द्वारा जैश के आतंकी कैंप पर की गई जवाबी कार्रवाई के साथ ही पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया था। उसके बाद से जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वही रेलवे ने भी आतंकी हमले की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया है।

रेलवे द्वारा दिल्ली-मुंबई ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ और जीआरपी द्वारा ट्रेनों के साथ रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म पर आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। वही संदिग्ध नजर आने पर उनसे पूछताछ की जा रही है।


Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.