रतलाम,5मार्च(खबरबाबा.काम)। नगर निगम के समीप रहने वाले फोटोग्राफर का बेटे के गायब होने के मामले से क्षेत्र में सनसनी फेली हुई है। गुम हुए बालक के दोस्त द्वारा अलग-अलग कहानिया रचने पर पुलिस ने भक्तन की बावडी की देर रात तक सर्चिंग की,वहीं मंगलवार सुबह से भी सर्चिंग की जा रही है लेकिन अभी तक भी उसका पता नही चला। फिलहाल पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि नगर निगम के सामने रहने वाले फोटोग्राफर मोहन सिसौदिया का पुत्र सनी अपनी बाईक लेकर घर से निकला था देर रात तक वह घर नही लोटा और सनी के दोस्त पीयुष ने मोहन सिसौदिया के घर यह सूचना दी कि भक्तन की बावडी मे सनी ओर उसे किसी ने धक्का दे दिया और वह स्वयं तेरकर बाहर निकला और सनी अंदर ही है। सूचना पर रात में पुलिस ने बावडी की सर्चिंग करवाई, लेकिन पुलिस को सफलता नही मिली। सनी के दोस्त पीयुष द्वारा बार-बार बयान बदलने से पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नही पहुंची है। सुबह भी होमगार्ड सैनिकों ने बावडी की सर्चिंग की, लेकिन पुलिस को कोई सबूत हाथ नही लगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.