रतलाम,9 मार्च(खबरबाबा.काम)। विश्व महिला दिवस पर शहर में कई आयोजन हुए। महिलाओं के लिए खेल-कूद स्पर्धा के साथ समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया ।
श्री नवकार सेवा संस्था ने टीआईटी रोड स्थित जैन धर्मशाला में ममता चौरडिय़ा के मुख्य आतिथ्य में महिला दिवस मनाया। अध्यक्ष अलका कटारिया, ममता चौरडिय़ा ने नारी शक्ति का महत्व बताते हुए कहा एक बेटी है और उसे अच्छी शिक्षा दी गई है तो वह निश्चित ही समाज मे नाम रोशन करेगी । इस मौके पर संस्था ने बेटी वाली माताओं के सम्मान भी किया । समारोह में संगीता कोठारी, सरोज चत्तर, अनीता मरू, ज्योति जैन , प्रवीणा जैन , सरोज कांसवा , कविता बरमेचा ममता भंडारी ममता चौपड़ा , चंदा चोरडिया सहित सदस्य मौजूद थे। संचालन मधु जैन ने किया। आभार कविता बरमेचा ने माना। इस मौके पर एक बेटी वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया । महिला दिवस पर हुए आयोजनों में खेल स्पर्धाएं , तथा सेमीनार के आयोजन भी हुए ।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.