भोपाल,13मार्च(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश में 15 वर्षों बाद सत्ता वापसी करने वाली कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव में भी पूरी ताकत से लड़ने का मन बना चुकी है . इसके लिए हर सीट पर मजबूत उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है. कांग्रेस 30 वर्षों से बीजेपी का गढ़ रही भोपाल संसदीय सीट पर भी सेंध लगाने की पुरजोर कोशिश कर रही है.सूत्रों की मानें तो इस बार भोपाल सीट से कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजयी सिंह को चुनाव मैदान में उतार सकती है.
पार्टी सूत्रों से एेसे संकेत मिल रहे है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बीजेपी के गढ़ भोपाल सीट पर परचम लहराने के लिए अपने इस कद्दावर और बेबाक नेता पर दांव लगा सकती है.विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद अब कांग्रेस की नजर भोपाल लोकसभा सीट पर है. कांग्रेस 30 साल से भोपाल लोकसभा सीट से दूर है. इसलिए अब वो राजधानी में बीजेपी के इस किले को तोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है. कांग्रेस पिछले 30 साल से भोपाल सांसदीय सीट पर कब्जा करने का सपना संजो रही है.अब इस सपने को साकार करने के लिए उसे दिग्विजय सिंह से दमदार कोई और कैंडिडेट नज़र नहीं आ रहा. पार्टी ने भोपाल सीट के लिए प्रत्याशियों का अंदरूनी सर्वे कराया है. उसमें दिग्विजय सिंह का नाम सबसे ऊपर है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को इंदौर में दिग्विजयी सिंह भी किसी भी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके है.
Previous Articleमसूद अजहर पर काउंटडाउन शुरू, आज घोषित हो सकता है वैश्विक आतंकी
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.