रतलाम,13मार्च(खबरबाबा.काम)। रातो रात सरकारी जमीन पर कब्जा कर करीब सत्तर झोंपड़ियो की एक बस्ती को बुधवार को प्रशासन ने सख्ती से हटा दिया।

सरकारी जमीन पर कब्जा जमा लो, सरकार मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपए भी देंगी और कब्जे वाली जमीन आपकी हो जाएगी।’ कुछ इसी तरह की अफवाह सुनकर लोगों ने अमृत सागर तालाब के समीप गार्डन के सामने पड़ी खाली जमीन पर कब्जा कर लिया । देखते ही देखते दो दिन में वहां बस्ती बस गई। जिसे जहां जगह मिली, उसने वहां बांस-बल्ली गाड़े और तिरपाल , पतरे डालकर झोपड़े बना लिए। यह देख आसपास के रहवासी भी घबरा गए थे। आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन के संज्ञान में जैसे ही ये बात आई। प्रशासन का अमला तहसीलदार गोपाल सोनी के नेतृत्व में पहुंचा एवं झोंपड़ियो को हटाया। बताया जाता है कि केवल सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लालच में ही ऐसे लोगो ने जमीन पर झोपड़िया बना ली थी जिनके पहले से मकान बने हुए है।

तहसीलदार गोपाल सोनी ने बताया कि बस्ती बसते देख आसपास कॉलोनियों के कुछ लोगो की जानकारी पर प्रशासन को अवगत कराया था। प्रशासन की अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने अमृत सागर तालाब के सामने सरकारी जमीन पर बने अवैध झोपड़े को खाली कराए बाद के उन्हें तोड़ दिया गया। बताया जाता है कि बीते चार ,पांच दिनो मे ही देखते देखते यहां करीब सत्तर झोपडे तन गए थे। अतिक्रमण हटाने गई टीम में आरआई मेहरबान सिंह, पटवारी तेजवीर चौधरी, मुकेश बग्गड़, संदीप सहित आदि उपस्थित थे। अतिक्रमण हटाने दौरान दो थानो का बल भी तैनात था।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.