रतलाम,30मार्च(खबरबाबा.काम)। एक आरोपी को पकड़ने के लिए रतलाम से राजस्थान गई पुलिस टीम में शामिल एक सब इंस्पेक्टर ने बीती रात राजस्थान के पुलिस जवान के पैर पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि राजस्थान पुलिस ने उक्त सब इस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया है,वहीं रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।
रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिलपांक थाने में ट्रक कटिंग के मामले की जांच के लिए रतलाम पुलिस की टीम साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक विरेंद्र बंदवार, बिलपांक थाने के उपनिरीक्षक अमित शर्मा, सहित दो अन्य पुलिसकर्मी शुक्रवार को मामले राजस्थान के उदयपुर गए थे । वहां पर सूरजपुर पुलिस थाने पर आमद देने के बाद रात को पुलिस टीम होटल में रुकी थी। टीम के अन्य सदस्यों ने जो एसपी गौरव तिवारी को बताया उसके अनुसार रात करीब 12:30 बजे उप निरीक्षक वीरेंद्र बन्दवार से मिलने एक अन्य व्यक्ति होटल आया और वह उसके साथ बिना नंबर की कार में चले गए। इसके बाद देर रात एसआई बंदवार ने होटल में ठहरे अपने साथी पुलिसकर्मियों को फोन लगाकर सूचना दी कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। इस सूचना के बाद जवानों ने राजस्थान पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से मदद के लिए सूचना पहुंचाई थी। इस बीच पुलिस के पास जानकारी आई की गोगुंदा के पास एसआई बंदवार ने राजस्थान पुलिस के गोगुंदा थाने पर पदस्थ आरक्षक के पैर में गोली मार दी है। इस घटना के बाद एसआई और उसके साथी व्यक्ति को वहां की पुलिस ने पकड़ लिया। वहां की पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि अनुशासन हीनता के मामले में एसआई को निलंबित कर दिया है।
क्या कह रहे हैं एसपी गौरव तिवारी
रतलाम पुलिस के सबइंस्पेक्टर ने चलाई गोली ! राजस्थान पुलिस का जवान घायल, ट्रक कटिंग के एक मामले में आरोपी को पकड़ने राजस्थान के उदयपुर गई थी टीम, एसपी ने सबइंस्पेक्टर को किया निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला और वीडियो में देखें मामले में क्या कह रहे हैं एसपी गौरव तिवारी-
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.