नई दिल्ली, 17अप्रैल। आंधी तूफान ने देश के कई शहरों में नुकसान किया है. कई शहरों में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे हैं. राजस्थान में आंधी-तूफान की वजह से 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि मध्य प्रदेश में 10 लोगों की जान गई है. पूरे देश में आंधी तूफान के चलते 28 लोगों की मौत हुई है. आज भी मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
गुजरात और मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान के भी कई इलाकों में जानलेवा आंधी-तूफान ने दस्तक दी. राजस्थान के प्रतापगढ़ औऱ झालावाड़ में तेज आंधी और बारिश ने लोगों का जीना-मुहाल कर दिया. कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे सड़क पर आ गिरे. राजस्थान में आंधी-तूफान की वजवह से 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं, लेकिन आंधी-तूफान का खतरा टला नहीं है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने तूफान का अलर्ट जारी किया है. यहां एक बार फिर जानलेवा आंधी-तूफान दस्तक दे सकता है.
मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 10 लोगों की मौत
प्रदेश के रतलाम,मंदसौर,झाबुआ में भी अचानक मौसम का मिजाज बदला और काले बादलों के साथ बारिश ने कहर बरपाया. यहां हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी जैसे सब कुछ उड़ा लेने पर आमादा हो. मध्यप्रदेश में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हुई है. इंदौर में 3, धार और खरगोन में 2, राजगढ़, रतलाम और सीहोर जिले एक-एक लोगों की मौत हुई है.
आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को भी देश के कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. मध्यप्रदेश के नीमच, मन्दसौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, गुना, विदिशा, भिंड, दतिया और अशोकनगर में तेज आंधी तूफान का अलर्ट है.
(फोटो-सांकेतिक)
Previous Articleइंदौर लोकसभा सीट से पंकज संघवी होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.