रतलाम 18 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। हनुमान जयंती के अवसर पर स्थानीय बड़बड़ हनुमान मंदिर पर आयोजित होने वाले मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने किया। इस दौरान उनके द्वारा एसडीएम श्री राहुल धोटे तथा पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, सीएसपी श्री मान सिंह ठाकुर, ट्रैफिक डीएसपी श्री विलास वाघमारे भी उपस्थित थे।
मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा मंदिर पुजारी से चर्चा करते हुए आयोजन के संबंध में जानकारी ली गई। कलेक्टर द्वारा उद्घोषणा तंत्र स्थापित करने, एंबुलेंस तथा फायर वाहन व्यवस्था के निर्देश सम्बंधितो को दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर के बाहर गेट पर अस्थाई पुलिस चौकी सह सहायता केंद्र बनाने तथा आवश्यक बैरिकेटिंग एवं ड्राफ़ गेट लगाने के निर्देश दिए।
यातायात परिवर्तन
ट्रैफिक डीएसपी श्री विलास वाघमारे ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर 19अप्रैल को दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 02:00बजे तक की अवधि के लिए की जाने वाली परिवर्तित यातायात व्यवस्था के तहत सैलाना से आने वाली बसे एवं भारी वाहन बंजली फंटा,सेजावता फंटा, मछली बाजार, डी-मार्ट, प्रताप नगर ब्रिज होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। यही मार्ग सैलाना जाने के लिए रहेगा। बाजना से आकर 80 फीट रोड होते हुए सैलाना जाने का मार्ग भी भारी वाहनों, बसों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.