नई दिल्ली,6जून। राजस्थान और गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. समाचार माध्यमों के मुताबिक रात 10 बजकर 31 मिनट पर गुजरात के पालनपुर, बनासकांठा में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया है. इसके अलावा मिली खबरों के मुताबिक राजस्थान के माउंट आबू में भी भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए.
राजस्थान के माउंट आबू में भयभीत होकर लोग घरों से बाहर निकल गए. लोगों के घरों में लगे पंखे सहित छोटे मकानों में रखे बर्तन व अन्य चीजें हिलने लगीं. हालांकि फिलहाल किसी तरह की प्राथमिक स्तर पर दुर्घटना के या अप्रिय समाचार नहीं हैं जो राहत की बात है. इसके बाद बाहर काफी देर तक चर्चा का माहौल रहा.
मौसम विभाग के प्रभारी के अनुसार ये कंपन लगातार 20 सेकेंड तक महसूस किया गया. इस तरह के तेज झटके आना माउंट आबू के प्राकृतिक वातावरण के लिए चिंता का कारण माने जा रहे हैं. गुजरात के बनासकांठा के अलावा अरवल्ली, महिसागर, साबरकांठा और अहमदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस होने की खबरें हैं.
(साभार-एबीपी न्यूज)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.