भोपाल, 9जून(खबरबाबा.काम)। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय में वृद्धि के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश पूर्व में 1 मई से 16 जून तक निर्धारित किया गया था। वर्तमान में भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए विद्यार्थियों के लिए अवकाश 23 जून तक बढ़ाया गया है ।यह आदेश शासकीय अशासकीय दोनों प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा।शिक्षकों के अवकाश के संबंध में आदेश यथावत रहेंगे।

Previous Articleएन.डी.बी. की वित्तीय मदद से 1905 कि.मी. सड़कें बनेंगी
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.