रतलाम,14जून(खबरबाबा.काम)। शहर से लेकर गांवों तक मवेशियों के पास से गुजरते समय जरा सी लापरवाही लोगों के लिए खतरनाक बन रहे हैं। सिमलावदा-सातरूंडा के बीच हाईवे एक मवेशी से टकराने पर बाईक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार सुरेश पिता शोभाराम उम्र 30 निवासी सुरजापुर और चंदरसिंह पिता किशन गांव टोल दोनों जिला धार बिलपांक के पास किसी फलों के खेत पर मजदूर करते हैं। दोनों साथ में काम करते थे और दोस्त बन गए। शुक्रवार सुबह दोनों बाईक से किसी काम से बदनावर गए थे। लौटते समय सुबह करीब 8.30 बजे सिमलावदा और सातरूंडा के बीच हाईवे पर अचानक दौड़ती हुई मवेशी सड़क पर आ गई और बाईक से टकरा गई। टक्कर से दोनों बाईक सहित उछल पर गिर पड़े। गांव वालों और रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। इसपर थाना प्रभारी विनोद सिंह बघेल ने दोनों को अस्पताल पहुंचवाया। अस्पताल लाने तक सुरेश की मौत हो गई थी, वहीं चंदरसिंह भी गंभीर रूप से घायल है।
बुधवार को सांड के हमले में वृद्ध हुए थे घायल…..
12 जून को नीमचौक में एक सांड ने वृद्ध पर हमला कर दिया था जो घायल ही हैं। एक कार के पास घेर कर सांड ने करीब 20 मिनट तक लगातार हमला किया था। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से सांड को भगाया। सांड के हमले से लहूलुहान हो चुके नंदराम उम्र 70 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
Previous Articleपंचायत सचिवों के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.