भोपाल,16जून। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात सचिन अतुलकर अपनी फिटनेस और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण चर्चा में छाए रहते हैं। एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने दूसरी बार रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है।
उन्हें बिग बॉस के 13वें सीजन के लिए आमंत्रण मिला था लेकिन उन्होंने शासकीय सेवा और व्यवस्तता का हवाला देते हुए इस ऑफर को ठुकरा दिया है। सलमान खान के फैन सचिन अतुलकर के सोशल मीडिया पर लाखों फैन हैं। इसी कारण उन्हें बिग बॉस में शामिल होने के दो बार ऑफर दिए गए। उनकी कार्यशैली और कार्य करने का तरीका पुलिस विभाग के लिए एक मिसाल है।
फिटनेस के मामले में पुलिस विभाग में उन्हें एक आदर्श के तौर पर देखा जाता है। अपनी फिटनेस को लेकर सजग अतुलकर दो से तीन घंटे जिम में बिताते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा गूगल, और यूट्यूब पर भी उन्हें सर्च किया जाता है।
सचिन अतुलकर का जन्म मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आठ अगस्त 1985 को हुआ था। 2007 में केवल 22 साल की उम्र में वह आईपीएस अधिकारी बन गए थे। उन्हें बतौर एसपी उज्जैन तीसरा जिला मिला है। इससे पहले वह बालाघाट और सागर जिले में तैनात रह चुके हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त वन अधिकारी हैं जबकि उनका भाई भारतीय नौसेना में है।
(साभार-अमर उजाला)
Previous Articleएक साथ निकली मां-बेटे की अंतिम यात्रा, बेटे का हुआ निधन तो पूत्र वियोग में मां ने भी ली अंतिम श्वास
Next Article मेन रोड पर भीड़े सांड, दुकान के बाहर का पिल्लर तोड़ा
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.