राजगढ,20जून(खबरबाबा.काम)।राजगढ पुलिस ने एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में क्रिकेट विश्वकप मैच में सट्टा करते 05 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लगभग सवा करोड़ का हिसाब बरामद किया गया है।
विदित हो कि वर्तमान में क्रिकेट विश्वकप का खुमार सभी पर सर चढ कर बोल रहा है ,ऐसे में सट्टा कारोबारी भी सक्रीय है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध जुंआ और सट्टा व्यापार पर लगाम लगाने के लिये जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किये हैं ,जिसके चलते समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत लगातार इस गोरखधंधे पर अपनी नजर जमाए हुए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को मिल रही अवैध सट्टा व्यापार की सूचना पर उन्होने तत्कांल एक विशेष टीम का गठन कर उक्त सूचना की तस्दीक कर आरोपियों की पतारसी के निर्देश जारी किये हैं। जिसके पालन में टीम के प्रभारी उनि राकेश दामले और उनकी टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ श्री दण्डोतिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ एन एस बैस के दिशानिर्देशों पर अग्रिम कार्यवाही करते हुए थाना कुरावर की टीम के साथ मिलकर कुरावर क्षेत्र के लसूडलिया रामनाथ में अवैध रूप से सट्टा का कारोबार कर रहे 05 लोगों को धरदबोचा ।उल्लेखनीय है कि उक्त पकडे गये आरोपी करीब सवा करोड से भी ज्यादा के लेन देन का सट्टा संचालित करते पकडाए हैं।
इस तरह चल रहा था कारोबार
सट्टा करोबारियों पर दबिश देने हेतु टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए कुरावर के लसूडलिया रामनाथ में मुखबिर के बताए स्था्न पर पहुंचकर दबिश दी जहां कृपाल खाती सहित 04 अन्य लोग मोबाईल एवं लैपटॉप के साथ क्रिकेट विश्वकप के मैच पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा का कारोबार कर रहे थे ।जिन्हें हमराह बल की मदद से पकडा। आरोपियों में सट्टा की बुकिंग करने वाला कृपाल पिता रमेशचन्द्र उम्र 30 साल निवासी ग्राम लसूडलिया रामनाथ थाना कुरावर जिला राजगढ एवं उसके साथी अंशुमन पिता रमेशचन्द्र सोनी उम्र 31 साल निवासी टीचर कॉलोनी नरसिंहगढ थाना नरसिंहगढ जिला राजगढ, नीतेश पिता रमेशचन्द्र साहू उम्र 32 साल निवासी थावरिया मोहल्लाा नरसिंहगढ, थाना नरसिंहगढ, विकास उर्फ विक्कीे पिता रमेशचन्द्र वर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम लसूडलिया रामनाथ थाना कुरावर जिला राजगढ एवं नीतेश पिता अशोक अग्रवाल उम्र 39 साल निवासी बस स्टेण्ड कुरावर थाना कुरावर जिला राजगढ अपने मोबाईल व लैपटॉप पर ऑनलाईन सट्टे का कारोबार करते रंगे हाथ धराए।
उल्लेखनीय है कि आरोपी कृपाल और नितेश बुकी का काम कर रहे थे जिन्होने ऑनलाईन सट्टा खिलाने हेतु एक सॉफ्टवेयर किराये पर ले रखा था जबकि अन्य लोग सट्टा खिलाने के लिये क्लाईंट की व्य्वस्था देखते थे नीतेश उक्त सॉफ्टवेयर के माध्यम से क्लाईंट्स को एक लिंक उपलब्ध कराता था एवं क्लाईंट से उक्त लिंक के पैसे लिये जाते थे, संबंधित क्लाईंट द्वारा लिंक को एक्सेस करने के लिये एक आईडी एवं पासवर्ड की आवश्यकता होती थी जो उसे काफी गोपनीय तरीके से प्रदान किया जाता है, उक्त लिंक को एक कैप्चा क्लियर कर एक्सेस करने उपरांत क्लाईंट को खेल में पैसा लगाने के लिये कॉईन की आवश्यंकता होती है, क्लाईंट को जितने कॉईन की आवश्यकता होती थी उतने रूपयों के कॉईन उसे बुकी को पैसे भेजकर प्राप्त करने होते थे। उसके बाद शुरू होता था सट्टा लगाने का खेल। कॉईन की उपलब्धता के बाद क्लाईंट अपने कॉईन का इस्तेमाल कर हार जीत का दाव लगाता है ,जिसमें हारने एवं जीतने का हिसाब इन पांच लोगों द्वारा अपने पास रजिस्टर में लिख लिया जाता है जिसके अनुसार ही क्लाईंट से पैसे का लेन देन किया जाता है।
आरोपी कृपाल खाती के पास से एक लाईनदार का कागज का रजिस्टर जिसमें ग्राहकों का 1,04,51,920 रूपये हिसाब लिखा हुआ, नगदी 4880 रूपये एक पुराना इस्तेमाली चालू हालत में मोबाईल एम.आई.कम्पनी का ब्लू कलर मॉडल रेड मी नोट 5 प्रो, एक लीड पैन, कुल कीमती 14880 रूपये, समक्ष पंचान विधिवत जप्त किया गया। आरोपी कृपाल खाती का कृत्य अपराध धारा 3/4 गैम्बलिंग एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से समक्ष पंचान गिर. किया गया, बाद अंशुमन सोनी के पास से एक लाईनदार का कागज की कॉपी जिसमें ग्राहकों का 19,15,940 रूपये का हिसाब लिखा हुआ, नगदी 320 रूपये एक पुराना इस्तेमाली चालू हालत में मोबाईल ओप्पो एफ. 9 प्रो, एक लीड पैन कुल कीमती 10320 रूपये, नीतेश साहू के पास से एक लाईनदार का कागज की कॉपी जिसमें ग्राहकों का 82,120 रूपये का हिसाब लिखा हुआ, नगदी 1070 रूपये एक पुराना इस्तेमाली चालू हालत में मोबाईल वीवो व्हीु 11 प्रो ब्लूू ब्लैक कलर, एक लीड पैन कुल कीमती 16070 रूपये, विकास वर्मा के पास से एक लाईनदार का कागज की कॉपी जिसमें ग्राहकों का 2,16,700 रूपये का हिसाब लिखा हुआ, नगदी 350 रूपये एक पुराना इस्तेमाली चालू हालत में मोबाईल , एक लीड पैन कुल कीमती 10350 रूपये एवं नीतेश अग्रवाल के पास से एक लाईनदार का कागज की कॉपी जिसमें ग्राहकों का 2,01105 रूपये का हिसाब लिखा हुआ, नगदी 1530 रूपये एक पुराना इस्तेमाली चालू हालत में मोबाईल वीवो 1804 ब्लूी ब्लैक कलर, एवं एच.पी.कम्पनी का लैपटॉप, एक लीड पैन कुल कीमती 46,530 रूपये उक्त समक्ष पंचान के जप्त कर सभी का अपराध धारा ¾ गैम्ब लिंग एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से समक्ष पंचान विधिवत गिर. किया गया।
अवैध सट्टा कारोबार के विरूद्ध मिली इस सफलता में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम के प्रभारी उनि राकेश दामले, उनि पवन भदौरिया, सउनि सुनील शर्मा, प्रआर कैलाश दांगी, आर मोईन अंसारी,आर पुनीत पराशर, आर. 643 केशव, आर विकास यादव, आर.637 राकेश मण्डैला, आर. 539 शादाब खॉन, आर नवीन सिंह एवं सायबर सैल से आरक्षक 252 शशांक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त टीम द्वारा की गई प्रशंसनीय कार्यवाही पर उचित ईनाम देने की घोषणा की गई है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.