मुंबई, 2जुलाई। देश की आर्थिक नगरी मुंबई और राज्य के बाकी हिस्सों में छाए बादल निवासियों के लिए आफत बनकर बरस रहे हैं। भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सड़कों के साथ ही रेलवे स्टेशन, अस्पतालों में पानी भर गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी भारी बारिश हो सकती है। सरकार ने दो जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए सभी स्कूलों और दफ्तरों को बंद रखने का फैसला किया है।
बृहनमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की तरफ से कहा गया है कि दो जुलाई को सभी निजी और सरकारी स्कूल, निजी और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। अगले 24 घंटों में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बाकी हिस्सों मे रुक-रुकर बारिश होगी। सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। पालघर और नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पालघर में आज भारी बारिश की संभावना है।
(साभार-अमर उजाला)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.