रतलाम 14 अगस्त 2019/ इस वर्ष 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त की प्रातः 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 9.05 बजे परेड निरीक्षण, 9.15 बजे मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन, 9.25 बजे हर्ष फायर, 9.35 बजे मार्च पास्ट एवं कमाण्डरों से परिचय तथा 9.45 बजे मध्यप्रदेश गान होगा। 9.50 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, 9.55 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 10.40 बजे से पुरस्कार वितरण होंगे।
Previous Articleराजभवन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.