रतलाम 18 अगस्त 2019। त्रिस्तुतिक संघ के नायक पुण्य सम्राट लोकसन्त गच्छाधिपति श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. की अंतिम चातुर्मास स्थली जयंतसेन धाम में काश्यप परिवार द्वारा निर्मित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं श्री राजेन्द्रसूरि गुरूमंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।
श्री जयन्तसेन धाम चेतन्य काश्यप जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में मुनिसुव्रत स्वामी की प्रतिमा के पूूजन पश्चात जिनालय पर ध्वजारोहण किया गया। काश्यप परिवार के सिद्धार्थ काश्यप, पूर्वी काश्यप एवं श्रवण काश्यप ने पूजा विधि सम्पन्न की। संजय कोठारी, अभिषेक खाबिया एवं संदीप वोरा ने पूजा पढ़ाई। इस दौरान श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के सुशील छाजेड़, राजकमल जैन, मुकेश ओरा, अभय सकलेचा, राजेन्द्र खाबिया, नरेन्द्र छाजेड़, परिषद् अध्यक्ष विनय सुराना, राजेन्द्र लुणावत, राजेन्द्र सुराना, डॉ. नरेन्द्र मेहता, पंकज राठौड़, राजेश खाबिया, सुरेन्द्र गंग सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। ध्वजारोहण पश्चात नवकारसी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर जयन्तसेन धाम परिसर में समाजजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधारोपण भी किया।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.