रतलाम, 13 सितम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश में हो रही बारिश ने रतलाम जिले को भी तरबतर कर दिया है। पिछले 24 घंटे में रतलाम के अधिकांश विकासखंडों में जोरदार बारिश हुई है ।जिले के ताल में शुक्रवार सुबह तक याने पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश दर्ज की गई है ।सबसे कम बारिश आलोट विकासखंड में पौने 8 मिमी. दर्ज की गई है।
जिला भू-अभिलेख कार्यालय द्वारा शुक्रवार सुबह तक के बारिश के आंकड़े जारी किए गए हैं ।जिसके अनुसार पूरे जिले में झमाझम बारिश हुई है ।
कहां कितनी हुई बारिश
पिछले 24 घंटे में जिले के आलोट विकासखंड में 8 मिमी.बारिश दर्ज की गई है ।आलोट में इस वर्ष अभी तक 57 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है ।जावरा विकासखंड में पिछले 24 घंटे में पौन इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है ।जावरा में इस वर्ष अभी तक 54.5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ।ताल में शुक्रवार सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 2 इंच बारिश दर्ज की गई है । ताल में इस वर्ष अभी तक 60 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिपलौदा विकासखंड की बात करें तो यहां 24 घंटे में पौन इंच से अधिक बारिश हुई है। इस वर्ष पिपलोदा में अभी तक 48.5 इंच बारिश हो चुकी है ।बाजना विकासखंड में 24 घंटे में पौने 2 इंच बारिश हुई है ।बाजना में अभी तक 43 इंच से अधिक हो चुकी है ।रतलाम में पिछले 24 घंटे में 1 इंच बारिश दर्ज की गई है ।रतलाम में इस वर्ष अभी तक 47 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है ।रावटी में पिछले 24 घंटे में 1 इंच लगभग बारिश दर्ज की गई है ।रावटी में इस वर्ष अभी तक 60 इंच बारिश दर्ज की गई है। सैलाना विकासखंड में पिछले 24 घंटे में 1 इंच बारिश हुई है ।सैलाना में अभी तक जिले में सबसे ज्यादा पौने 52 इंच बारिश दर्ज की गई है ।जिले की औसत बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में जिले में औसत रूप से 1 इंच बारिश हुई है। जिला में अभी तक औसत 53 इंच के लगभग बारिश शुक्रवार सुबह तक दर्ज हो चुकी है।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.