रतलाम,13सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के बाजना क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से नदी नाले उफान पर आ आ गए । भारी बारिश से गढ़ी कटारा के पास बना एक तालाब फुट गया। गाव के करीब 250 लोगो को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुचाएं जाने की खबर है।इसके साथ ही भड़ाना खुर्द गाव के तालाब फूटने की खबर है।

सूत्रों के मुताबिक तालाब फूटने से 2 मकान को नुकसान पहुचा है और 2 मवेशी की हानी हुई है।दोनो गाव में पहुचने के सभी सड़क मार्ग बंद है। प्रशासन की सूचना पर भोपाल से रेस्क्यू दल हेलीकाप्टर के साथ रतलाम पहुचा है। रतलाम से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी रेस्क्यू टीम के साथ बाजना के कुंदनपुर पहुच गए है और सड़क संपर्क जुड़ते ही गाव के लिए रवाना होंगे।

बाजना क्षेत्र में कल रात से ही लगातार बारीश हो रही है। जिससे बाजना क्षेत्र के नदी नाले उफान पर आ गए।बाजना –बांसवाड़ा सड़क मार्ग कुंदनपुर के पास तेलनी नदी के पुर पर आने से बन्द हो गया। दोपहर बाद भारी बारिश के कारण ग्राम गढ़ी कटारा ओर भड़ाना खुर्द में तालाब फूटने की सूचना आने लगी। इस सूचना पर कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी रतलाम से घटना स्थल वाले गाव के लिए रवाना हुए ,लेकिन बाजना से ही उन्हें वापस लौटना पड़ा। तेलनी नदी के उफान पर होने से सड़क मार्ग बंद था। दोनो गाव के आवागमन के रास्ते सभी तरफ से बन्द हो जाने के कारण एनडीएआरएफ के दल को बुलाया गया। यह दल शाम को हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से रतलाम पहुचा। इस दल में 5 विशेषज्ञ के अलावा एसडीआर एफ के 30 जवानो का दल , डॉक्टर के साथ कुंदनपुर तेलनी नदी पर पहुच गया है। भोजन के पैकेट भी पहुचाये गए है। इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो सभी लोगो को बाजना आई टी आई परिसर, हाई सेकेंडरी स्कूल मांगलिक भवन आदि में लाया जाएगा। हालांकि इस पूरे मामले में अधिकृत जानकारी के लिए कलेक्टर और एसपी से संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
इधर गांव गड़ी कटरा के सरपंच कांतिलाल निनामा ने मीडियाकर्मी से मोबाइल पर चर्चा में बताया कि यह तालाब गड़ीकटारा ग्राम पंचायत के भूरा घाटा कुंडालवाला है , जिसकी पाल फुट गयी। गाव के करीब 250 लोगो को ऊंचे स्थानों पर पहुचाया गया । जिसमें 115 महिलाये ओर करीब 35 बच्चे है।सभी के खाने पीने की व्यस्था कर दी गयी है।
सरपंच कांतिलाल का कहना है गाव बारिश में कुन्दनपुर के पास तेलनी नदी और ग्राम आबूपुरा के पास नदी उफान पर आने से सड़क संपर्क से कट गया है। आबूपुरा नदी के पास राजस्थान के बांसवाड़ा के अधिकारी नदी के पानी उतरने के इंतजार में खड़े है तो कुंदनपुर के पास तेलनी नदी के पास रतलाम के अधिकारी खड़े है। सरपंच का कहना है कि सुबह से ही भारी बारिश के कारण तालाब फूटने की शंका थी इसलिए ग्रामवासियो को सतर्क कर दिया गया था। इसलिए कोई जनहानि नही हुई।
देखे तालाब और नदी के विडियो-
रतलाम के बाजना क्षेत्र में भारी बारिश के चलते तालाब फूटा,प्रभावित लोगो को ऊंचे स्थान पर पहुँचाया,गांव का सड़क संपर्क टूटा,भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा एनडीआरएफ का रेस्क्यू दल रतलाम पहुंचा,रेस्क्यू दल के साथ कलेक्टर-एसपी मौके के लिए रवाना
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.