रतलाम,14सितम्बर(खबरबाबा.काम)/ रतलाम जिले में जोरदार बारिश का क्रम लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे याने शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक जिले में सभी स्थानों पर जोरदार बारिश दर्ज की गई है ।24 घंटे में सबसे ज्यादा 10 इंच से अधिक बारिश बाजना क्षेत्र में दर्ज की गई है।
जिले में बारिश की स्थिति को देखें तो पिछले 24 घंटे में आलोट क्षेत्र में 6 इंच के लगभग बारिश हुई है। आलोट में शनिवार सुबह तक कुल 65 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ।वही जावरा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 5 इंच बारिश दर्ज की गई है। जावरा में अभी तक 60 इंच बारिश हो चुकी है ।ताल में भी 24 घंटे के अंदर 5 इंच बारिश हुई है। ताल में भी बारिश का आंकड़ा कुल 65 इंच के लगभग पहुंच गया है ।जिले के पिपलोदा में 24 घंटे में 4.5 इंच बारिश हुई है। यहां कुल 53 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है ।जिले के बाजना में 24 घंटे में सबसे अधिक 10 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बाजना में बारिश का कुल आंकड़ा 53 इंच को पार कर गया है ।रतलाम शहर में पिछले 24 घंटे में 3 इंच बारिश दर्ज की गई है। रतलाम शहर का बारिश का आंकड़ा 50 इंच को पार कर गया है ।रावटी में पिछले 24 घंटे में 7.5 इंच बारिश हुई है ।रावटी में अभी तक जिले में सबसे ज्यादा 67.5 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है ।सैलाना में 24 घंटे के अंदर 4.75 इंच बारिश हो चुकी है। यहां कुल 56.5 इंच बारिश हो चुकी है ।जिले की औसत बारिश की बात करें तो 24 घंटे में जिले में 5:45 इंच बारिश दर्ज की गई है और इस मौसम में अब तक जिले में कुल 59 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.