रतलाम(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला ने दागदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। डीजीपी के निर्देश के बाद जिले में भी एसपी अमित सिंह ने कमेटी बना दी है, जो ऐसे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को चिन्हीत करने के साथ ही उनके खिलाफ जांच भी करेगी । इनकी रिपोर्ट के आधार पर ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृति तक की कार्रवाई हो सकती है। एसपी अमित सिंह के अनुसार जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक कर्मियों पर शिकायतों और पुराने सर्विस रेकार्ड के आधार पर विभाग की नजर है।
जानकारी के अनुसार उज्जैन में संभाग के सभी जिलों के एसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक में डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला ने दागी और भ्रष्ट आचरण वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिसके बाद जिले में भी एसपी अमित सिंह ने ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हीत करने और जांच के लिए एएसपी प्रदीप शर्मा और एएसपी राजेश सहाय की टीम बना दी है। यह अधिकारी एसे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर नजर भी रखेगें। एसपी ने दोनों अधिकारियों को अपने क्षैत्र के पुलिसकर्मियों के खिलाफ पेडिंग शिकायतों का भी तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए है। दोनों अधिकारी शिकायतों को देखेगें और जिन लोगों ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है, उनके भी बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेगें। एसपी अमित सिंह ने बताया कि फिलहाल जिले में पुराने सर्विस रेकार्ड और शिकायतों के आधार पर 20 के करीब पुलिसकर्मियों को चिन्हीत किया गया है। जांच के बाद दोषी कर्मियों के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति तक की कार्रवाई की जा सकती है।
Previous Articleहादसे के बाद जिम्मेदार पँहुचे मौके पर कहा टेंडर हो गए है जारी ।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.