नई दिल्लीः मिशन 2019 पर आज तीसरे दिन यूपी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2019 में बीजेपी 2014 में मिली जीत से भी बड़ी जीत के साथ सत्ता में आएगी. बीजेपी विकास और सुशासन के दम पर वापस आएगी. बिहार में जेडीयू और बीजेपी की सरकार पर शाह ने कहा कि हमने कोई दल नहीं तोड़ा. नीतीश कुमार खुद भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे. उन्होंने खुद इस्तीफा दिया”
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि ”हम सुशासन और विकास के दम पर 2019 में बड़े बहुमत के साथ वापस आएंगे.” बिहार में जेडीयू और बीजेपी की सरकार पर कहा कि ”नीतीश कुमार ने खुद इस्तीफा दिया और हमारे साथ आए. हमने किसी दल को नहीं तोड़ा. नीतीश कुमार खुद भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहना चाहते थे.”
राम मंदिर के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि ”कानूनी तरीके से मंदिर बनेगा. इसके अलावा गौमंत्रालय बनाने को लेकर सरकार अभी विचार कर रही है. पनामा पेपर मामले में बीजेपी के किसी भी सदस्य का नाम नहीं शामिल है. जिनके नाम आए हैं उनके मामले की जांच चल रही है.”
पाकिस्तान से व्यापार पर एनआईए की रिपोर्ट पर शाह ने कहा कि ”पाकिस्तान से व्यापार बंद करने को लेकर विचार किया जा रहा है. गुजरात में कांग्रेस विधायकों की टूट पर कहा कि ”हमने किसी दल को नहीं तोड़ा है. कांग्रेस ये बताए कि उसने अपने विधायकों को कमरे में क्यों बंद कर रखा है.”
समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव के बीजेपी में शमिल होने की खबर पर शाह ने कहा कि अभी इसे लेकर कोई बात नहीं हुई है.
बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है. बाराबंकी में आज वे बीजेपी ऑफिस के लिए भूमि पूजन करेंगे.
Next Article जनभागीदारी से बनेगी जिले की कार्ययोजना
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.