रतलाम(ख़बरबाबा.कॉम)।15 वर्षो से सत्ता से बाहर काँग्रेस पार्टी 2018 का विधानसभा चुनाव हर हाल में जीतना चाहती है। इसी के मद्देनजर पार्टी ने हर जिले में अपने संभावित उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की हरी झंडी देना शुरू कर दिया है
सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार पार्टी हाईकमान 2018 के चुनाव के लिए फूंक फूंक कर रख रही है। ऐसे क्षेत्र जहा उम्मीदवारी को लेकर कोई विवाद नही है वहाँ पार्टी ने अपने तय उम्मीदवारों को तैयारी शुरू कर देने को कहा है और समझा जाता है कि प्रदेश की करीब 125 सीटो पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार लगभग तय कर दिए है ।रतलाम जिले में भी पार्टी ने पांच में से तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों को हरी झंडी अभी से दे दी है। जिले की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीट रतलाम शहर से जहां पारस सकलेचा को पार्टी की ओर से हरी झंडी मिलने की खबरे है वही सैलाना से हर्षविजय गहलोत तथा आलोट से प्रेमचंद गुड्डू के पुत्र को तैयारी का फीडबैक देने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में चल रही है। जिले की जावरा एवं रतलाम ग्रामीण में कांग्रेस सशक्त उम्मीदवार की तलाश की जा रही है। रतलाम ग्रामीण से विक्रांत भूरिया का नाम चर्चा में है वही जावरा में कई नेता दौड़ में है।
Previous Articleजनप्रतिनिधियों की तोहीन क्यों……?
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.