रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।प्रवास पर आये प्रदेश सरकार के मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री दीपक जोशी गुरुवार सुबह जब पैलेस रोड़ स्तिथ भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओ से मिलने पँहुचे तो कार्यकर्ताओ ने जमकर अपनी पीड़ा बतायी । नगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे मीसाबंदी कन्हैयालाल चौधरी जब अपनी कोई बात कहने वाले थे तब उन्हें जिलाध्यक्ष कान्हसिहं चौहान ने रोक दिया , इस बीच मंत्री जोशी जाने के लिये उठ गए । जिलाध्यक्ष से नाराज कन्हैयालाल चौधरी ने हंगामा मचाते हुए कहा बैठक में बुलाया है तो आया हूँ ,आज के बाद नही आऊँगा ,तुम जानो तुम्हारी पार्टी जाने कहते हुए बाहर निकल गए । इस दौरान कार्यलय मंत्री राकेश मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने मनाने और गुस्सा शांत करने का प्रयास किया लेकिन वे नही माने । संगठन स्तर पर सामंजस्य नही होने और कार्यकर्ताओं की बात नही सुनने पर भाजपा में अंदर ही अंदर आक्रोश की आग सुलगती दिख रही है ।
Previous ArticleRBI कल जारी करेगा 200 रुपये का नोट, जानें कैसा दिखेगा ये?
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.