रतलाम(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार दोपहर को शिवगढ़ थाना क्षैत्र अंतर्गत ग्राम छावनी झोडिय़ा के पास दो बाइक की भीडं़त हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार घटना में बिलपांक के ग्राम शिवपुर निवासी वरदीचंद्र मकवाना 55 की मौत हुई है, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार कैलाशचंद्र राठौड़ 55 गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार ग्राम बिंटी निवासी मंगलसिंह कटारा 25 वर्ष व उसकी पत्नी नानीबाई 22 वर्ष को भी घायल होने पर जिला अस्पताल लाया गया है। दोनों बाइक में हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि वरदीचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में पुलिस सहित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शव के साथ घायलों को अस्पताल भिजवाया। दर्शन करने जा रहे थे माताजी शिवपुर निवासी कैलाश के परिजनों ने बताया कि वह अपने साथी वरदीचंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर माताजी के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान वह सामने से आ रही बाइक से टकरा गए, जिसमें एक की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। वहीं मंगलसिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने से वह उसे लेकर उपचार के लिए शिवगढ़ आ रहा था। इस दौरान सामने से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। घटना में उसे व पत्नी घायल हो गए।
Previous Articleचमत्कारिक वृक्ष की मिट्टी लगाने से ठीक हो जाता है कैंसर
Next Article हाथ की पांच उंगलिया….
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.