रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।प्रदेश में कांग्रेस की सियासत के चर्चित और प्रभावी नेता माने जाने वाले मध्यप्रदेश लोक लेखा समिति के सदस्य पूर्व कृषि मंत्री व मुंगावली विधानसभा के विधायक श्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का नई दिल्ली स्थित वेदांता हॉस्पिटल में सोमवार की शाम को देहांत हो गया है । श्री कालूखेड़ा का गत दिनों भोपाल में अचानक तबियत बिगड़ने पर पहले भोपाल में ही भर्ती करवाया गया था । फिर इंदौर के बाद वेदांता
हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती किया गया था , जहाँ उनका उपचार चल रहा था । सोमवार शाम निधन होने के बाद स्व. महेंद्र सिंह का शव कल जावरा लाया जाएगा और बुधवार को दोपहर अंतिम संस्कार कालूखेड़ा में ही होगा । अंतिम यात्रा में भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शरिक होने कालूखेड़ा पहुचेंगे । रतलाम जिले की राजनीति की जब भी चर्चा होती तो महेंद्र सिंह कालूखेड़ा भी पहचान देते थे । उन्होंने कांग्रेस की लीडरशिप करते हुए जिले को कई कांग्रेस नेता भी दिए थे । स्व माधवराव सिंधिया और दिग्गविजय सिह के करीबी होने से हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे । स्व.श्री महेंद्र सिंह के निधन की खबर आते ही जावरा , कालूखेड़ा में शोक छा गया था ।
Previous Articleलूट के प्रयास मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बहादुरी पर महिला और अन्य का सम्मान
Next Article नामली के पास बस पलटी, डेढ दर्जन से अधिक घायल
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.