रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले के आलोट क्षैत्र की खारंवाकला चौकी अंतर्गत ग्राम थमगुराडिय़ा में कंजरो द्वारा किसान से धमकाकर रूपए मांगने का मामला सामने आया है। इस दौरान कंजरो द्वारा एयरगन से फ ायर करने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार कंजर राजस्थान के झालावाड़ जिले से आए थे, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे गांव थंबगुराडिय़ा में किसान रमेशचन्द्र पाटीदार अपने खेत पर सो रहे थे , तभी करीब 10 से 12 कंजर एक साथ आए और किसान से निगरानी के लिए राशि की मांग की , मामूली कहासूनी के बाद कंजरों ने धमकाने के लिए जाते हुए हवाई फायर भी किया। आसपास के किसानो ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पुहंची तब तक कंजर भाग निकले । ग्रामीणो ने बताया कि कंजर राजस्थान की और भागे और उसी क्षेत्र के लग भी रहे थे। एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कंजर राजस्थान के अरनिया एवं लाखाखेड़ी गांव के बताए जा रहे है। किसान को एयर गन से डराने की कोशिश की गई। मामले की जंाच की जा रही है एवं उनको चिन्हित किया जा रहा है। क्षेत्र को कंजरो के खौफ से मुक्ति दिलाई जाएगी एवं धमकाने वाले को पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
———-
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.