रतलाम(खबरबाबा.काम)। ओद्योगीक थाना क्षैत्र अंतर्गत सैलाना रोड पर बंजली-सेजावता बायपास तिराहे पर रविवार सुबह करीब 9.30 बजे तीव वाहनों की जोरदार भींड़त हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो महिलाओं सहित 4 लोग घायल हुए है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9.30 बजे एक ट्रक, ट्रेक्टर-ट्राली और कार 3 वाहन एक साथ आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में ट्रेक्टर ड्राइवर बद्री पिता मोहन 50 वर्ष निवासी ग्राम सुजलाना की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि ट्रेक्टर पर सवार उसका साथी लक्ष्मण निवासी मुलथान गंभीर रूप से घायल हुआ है। कार में सवार बदनावर निवासी लक्ष्मण सिंह, उनकी पत्नी सोनू कुंवर और बहन सुगन कुवंर निवासी बडऩगर को भी चोंटे आई है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार लक्ष्मण की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।
ट्रैक्टर चालक ट्राली में बालू रेत, सरिया और वेल्डिंग मशीन लेकर रतलाम से सैलाना की तरफ जा रहा था। तभी सामने से ब्लैक स्टोन का चूरा लेकर आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक ने सेजावता बायपास से आ रही कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार को चपेट में लेने के बाद ट्रक पलट गया।
कार चालक भारत सिंह ने बताया कि वह बडऩगर से कार में सवार होकर प्रतापगढ़ में रिश्तेदार की गमी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह भीषण दुर्घटना हो गई। भारत सिंह को चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर दुर्घटना के बाद चौराहे पर जाम लग गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगाकर वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया।
Previous Articleबाइक और चार पहिया की भिडंत, दो युवको की मौत
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.