रतलाम(खबरबाबा.काम)। सैलाना थाना क्षैत्र की धामनोद चौकी अंतर्गत शुक्रवार दोपहर को अज्ञात बदमाशों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश कर्मचारी से 37 हजार के लगभग रुपयों से भरा बैग ले उड़े और बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। सैलाना पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
सैलाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूट की वारदात महेश पिता शंकरलाल निवासी शाजापुर के साथ हुई। महेश रतलाम में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का कार्य देखता है, जिसका कार्यालय दो बत्ती क्षैत्र में है। शुक्रवार दोपहर को महेश कलेक्शन के लिए निकला था। दो स्थानों से कलेक्शन के बाद महेश धामनोद से मोटर साइकल पर ग्राम दिवेल की और जा रहा था। रुपयों का बैग मोटर साइकल पर आगे रखा था। पुलिस के अनुसार ग्राम खेड़ी के आगे पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उससे रुपयों से भरा बैग छिन लिया और महेश को धक्का देकर गिरा दिया। वारदात के बाद बदमाश तेजी से भाग गए। वारदात 12 बजकर 40 मिनीट के लगभग की बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने पर सैलाना एसडीओपी मानसिंह चौहान, सैलाना थाना प्रभारी माधवसिंह ठाकुर, धामनोद चौकी प्रभारी अखिलेश सिंगाड़, एएसआई शिवनाथसिंह चौहान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। बदमाशों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर चैकींग भी लगाई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।
इनका कहना है
माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हुई है। फरियादी की शिकायत पर धारा 392 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
-माधवसिंह ठाकुर, थाना प्रभारी सैलाना
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.