रतलाम(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत उकांला रोड पर सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे पैदल आ रही एक वृध्द महिला के गले से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश सोने की चेन खिंचकर भाग गए। महिला ने वारदात की शिकायत स्टेशन रोड पुलिस को की है। पुलिस मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार चेन लूट की यह वारदात मालिकुआं निवासी कमलाबाई पति स्व. अंबालाल शर्मा 75 वर्ष के साथ हुई। स्टेशन रोड थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रिश्तेदारी में गमी हो जाने पर वह सोमवार को समता परिसर निवासी रिश्तेदार के यहां गई थी। वहां से दोपहर को एक और महिला के साथ पैदल वह घर लौट रही थी। उंकाला रोड पर केर बावड़ी के समीप सामने से एक मोटर साइकल पर दो लोग आए और उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खिंचकर भाग गए। महिला के अनुसार वह कुछ समझ पाती, इसके पहले बदमाश चेन खिंचकर बड़े गणपति मंदिर की और भाग गए। उन्होने गले पर हाथ लगाया तो चेन गायब थी। महिला के अनुसार चेन का वजन करीब ढाई तौला था। उन्होने घटना के बाद बेटे को वारदात की जानकारी दी। बेटा उन्हे लेकर स्टेशन रोड थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन रोड पुलिस महिला को लेकर घटना स्थल पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.