रतलाम(खबरबाबा.काम)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के सामने कोई चुनोती नहीं हैं.यहां मुकाबले में कांग्रेस के पास कोई लीडर हीं नहीं है.
श्री विजयवर्गीय ने यह बात खबरबाबा.काम से विशेष चर्चा में कहीं.वे जावरा विधायक डा. राजेन्द्र पांडे की माताजी के निधन के बाद बुधवार रात शोक संवेदना व्यक्त करने श्री पांडे के जावरा स्थित निवास पर पहुंचे थे.वहां से श्री विजयवर्गीय भाजपा नेता चंद्रप्रकाश ओस्तवाल के निवास पर पहुंचे,जहां उन्होने खबरबाबा.काम से विशेष चर्चा की. उन्होने राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के प्रश्न पर कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. पश्चिम बंगाल में भाजपा की स्थिति पर उन्होने कहा कि वहां भाजपा धीरे-धीरे काफी मजबूत हो रहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव में आश्चर्य जनक परिणाम देखने को मिलेंगे.प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में श्री विजयवर्गीय ने कहा कि यहां भाजपा के सामने कोई चुनोती नहीं है. प्रदेश में भाजपा ने काफी विकास कार्य किए है.उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 15वर्षो से सत्ता से बाहर है, कांग्रेस में नए कार्यकर्ताओं का सजृन ही नहीं हुआ है,नाहीं मुकाबले के लिए कोई लीडर है.अपनी भूमिका के प्रश्न पर उन्होने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के नाते कार्य करुंगा. श्री विजयवर्गीय के साथ रतलाम नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल भी मौजुद थे.

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.