रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर में चोरों के हौसले अब इतने बुलंद हो चुके है कि वे दिनदहाड़े चोरी की वारदात करने से भी नहीं चुक रहे है। शुक्रवार को ओद्योगीक थाना क्षैत्र अंतर्गत स्नेह नगर में बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात स्नेग नगर निवासी कैलाश पिता रतनलाल परमार के यहां हुई। श्री परमार के अनुसार वे इप्कै फैक्ट्री में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह ने ड्यूटी पर गए थे। पत्नी किसी कार्य से कुछ देर के लिए जवाहर नगर में रहने वाले उनके छोटे भाई के यहां गई थी। दोपहर करीब डेढ बजे जब पत्नी वापस लौटी तो चोरी की जानकारी मिली। बदमाश ने अंट लगाकर दरवाजे की कुण्डी तोड़ दी। श्री परमार के अनुसार बदमाशों ने अंदर के कमरे मेें रखी अलमारी का सारा सामन बिखेर दिया और उसमें रखे करीब दस हजार रुपए नगद, एक पायजब, सोने की झुमकी, टाप्स आदी सामान चोरी कर ले गए। बदमाश घर का सारा सामान भी बिखेर गए। चोरी की सूचना पुलिस की दी गई है। दिनदगाड़े हुई चोरी की वारदात से क्षैत्र के लोग दहशत में है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.