रतलाम,20 जनवरी(खबरबाबा.काम)। शनिवार को आलोट के पास ग्राम धांपना में दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ लूट की वारदात हुई। बेग के अंदर डेढ लाख रुपये नकदी एवं अन्य कागजात रखे हुए थे । तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है। विरोध करने पर बदमाशो ने एअरगन चलाई जिससे एक कर्मचारी मामुली रुप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरु की।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे उस समय हुई जब बंधक बैंक के कर्मचारी ललित पिता श्यामलाल दुबे निवासी भानपुरा अपने एक अन्य साथी राधेश्याम डांगी के साथ समीप के गांव धापना से बैंक के कलेक्शन की राशि वसूल कर बाइक से आलोट की ओर आ रहे थे । रास्ते मे बडौद-आलोट टू लेन सड़क मार्ग धापना फण्टे पर पहले से तीन अज्ञात बदमाश जो बाइक लिये खड़े थे , उन्होंने रोका और एअरगन अडाकर बेग छिन लिया । कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने एअरगन चला दी जिससे ललित को पीठ पर चोट लगी है । इसके बाद आरोपी बाइक से भाग निकले । घटना की सूचना पर आलोट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनो कर्मचारियों को शासकीय चिकित्सालय आलोट ले गई, जहॉ चिकीत्सकों ने मेडिकल किया । पुलिस मामले की जांंच कर आरोपियों की तलाश कर रही है ।
इनका कहना है
बंधन बैंक के कलेक्शन कर्मचारियों के साथ लूट की वारदात हुई है। तीन बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देना बताया गया है। बैग में 1 लाख 53 हजार के लगभग रुपए थे। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
-सुरेन्द्र गडरिया, थाना प्रभारी आलोट
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.