रतलाम,29 जनवरी(खबरबाबा.काम)। जीएसटी में पूरे देश में एक समान टेक्स लगाने की बात कही गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार नीतियों से लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। प्रदेश में प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाकर जो बढ़ोतरी की गई है उससे आम आदमी की कमर टूट गई है।
यह बात सोमवार को महंगाई और किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित आंदोलन में कांग्रेस नेताओं ने कही। रैली का नेतृत्व एआईसीसी पर्यवेक्षक धीरुभाई पटेल ने किया। प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल पर कर बढ़ाने के फैसले और अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बैलगाड़ी और साइकल रैली निकाली गई। सड़कों पर कांग्रेस के नेताओं ने बैलगाडिय़ों में सवार होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए। रैली सैलाना बस स्टैंड सब्जी मंडी से प्रारंभ हुई । रैली में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। रैली शहर सराय , धान मंडी, हरदेव लाला की पिपली , तोपखाना , चांदनी चौक , चौमुखी पूल , घास बाजार , माणक चौक , डालू मोती बाजार ,पैलेस रोड, होती हुई निगम तिराहे पर पहुंची। गीता मंदिर रोड निर्माण के कारण जाम लगाने होने से रैली को निगम तिराहे पर ही समाप्त करना पड़ा। यहां एसडीएम अनिल भाना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली और ज्ञापन के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु राठौड़, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत, जितेन्द्रसिंह राठौर(सैलाना),विनोद मिश्रा , जिपं उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, निमीष व्यास,राजीव रावत,महेन्द्र कटारिया,शांतीलाल वर्मा,यास्मीन शेरानी, फैय्याज मंसूरी,महिला कांग्रेस नेत्री अदिति दवेसर, जितेंद्र ठन्ना, चेतन गुर्जर, बबीता नागर,विजयसिंह चौहान आदि मौजुद थे।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.