रतलाम,20फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा सबडिवीजन के ग्राम लालाखेड़ा में मंगलवार दोपहर खेलते समय किसी वस्तु में हुए विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम लाला खेड़ा में नाले के पास खेलते समय बच्चे एक विस्फोटक की जद में आ गए। बताया जा रहा है कि नाले किनारे डेटोनेटर पड़ा था। जैसे ही बच्चों ने इस वस्तु को छुआ तभी उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट के चलते एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद उसके दो भाई जख्मी हो गए। दोनों घायल बच्चों को जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस फिलहाल पूरी घटना की बारीकी से जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार अनिल पिता अमरू चंद्रवंशी (5), उसका बड़ा भाई बबलू और चचेरा भाई लखन पिता प्रभु चंद्रवंशी निवासी लालाखेड़ा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर लौटे। इसके बाद वे घर के बाहर खेल रहे थे। वे कहीं से डिटोनेटर जैसी तार लगी वस्तु लाए थे। खेलते समय उसमें अचानक विस्फोट हो गया। इससे तीनों जख्मी हो गए। तीनों को जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां अनिल को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर रतलाम से एसपी अमित सिंह, एएसपी डा.राजेश सहाय सहित पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी जावरा अस्पताल व लालाखेड़ा पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.