रतलाम, 26 फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रात 10 बजे बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रशासन ने कार्रवाई भी शुर कर दी है। रविवार रात शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रात में डीजे बजने की शिकायत पर एसडीएम अनिल भाना ने तीन स्थानों पर टीम भेजकर ध्वनि विस्तारक यंत्र जब्त करने की कार्रवाई की।
एसडीएम अनिल भाना ने बताया कि रविवार रात प्रताप नगर क्षैत्र, घटवा कालोनी और सैलाना रोड क्षैत्र से बच्चो ने फोन कर रात 10 बजे बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किए जाने और पढाई में व्यवधान की शिकायत की। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों स्थानों पर टीम भेजकर ध्वनि विस्तारक यंत्र जब्त कर लिए गए। श्री भाना ने बताया कि बोर्ड परिक्षाओं को देखते हुए रात 10 बजे बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोद पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नहीं मिंलेगी बोरवेल खनन की अनुमती
एसडीएम अनिल भाना ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान मे ंरखते हुए बोरवेल खनन की भी अनुमति नहीं जाएगी। बोरवेल खनन के दौरान भी काफी ध्वनी प्रदुषण होता है और इससे बच्चो की पढाई में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है, इसे देखते हुए एक माह तक बोरवेल खनन की अनुमती नहीं दी जाएगी।
Previous Articleशिवगढ में 27 को नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.