रतलाम,12 मार्च(खबरबाबा.काम)।म.प्र.विधानसभा में कार्य संचालन के दृष्टिगत सभापति तालिका के सदस्यों के नाम निर्दिष्ट किये गए है।जिसमे जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय का नाम भी सम्मिलित है।
उल्लेखनीय है कि म.प्र.विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा द्वारा सभापति तालिका के लिए 6 सदस्यों का नाम निर्दिष्ट किया है।संसदीय कार्य प्रणाली में निरन्तर सक्रिय रहकर विधानसभा की सभी कार्यवाही में भाग लेकर सहभागिता करने वाले वरिष्ठ विधायक डॉ पांडेय के सभापति तालिका में सदस्य बनाये जाने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।आपके पिताजी पूर्व वरिष्ठ सांसद स्व.डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय भी लगातार कई वर्षों तक लोकसभा की अध्यक्षीय तालिका के वरिष्ठ सदस्य रहे थे।कई बार गंभीर विषयो के दौरान लोकसभा में अध्यक्षीय कार्य की जिम्मेदारी को बखूबी से निभाया था।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.