भोपाल(खबरबाबा.काम)।म.प्र.विधानसभा में सभापति के रूप में जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने सदन का संचालन किया।
शुक्रवार को महिला व बाल विकास विभाग तथा खाद्य ,नागरिक आपूर्ति विभाग के बजट पर मांग व अनुदान पर चर्चा के दौरान सदन का संचालन विधायक डॉ पांडेय द्वारा किया।आपके द्वारा दोनों महत्त्वपूर्ण विभागों के बजट पारित कराने की कार्यवाही का संचालन किया तथा सदन में अशासकीय संकल्प भी पारित किये जाने सहित विभिन्न कार्यवाही आपके संचालन में सम्पन्न हुई।विधानसभा के सभापति के रूप में डॉ पांडेय के संचालन करने पर संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ,सामान्य प्रशासन मन्त्री लाल सिंह आर्य ,महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस के अलावा विभिन्न विधायक साथियो ने बधाई दी।उल्लेखनीय है कि जावरा के वरिष्ठ विधायक डॉ पांडेय को सभापति तालिका में सदस्य मनोनीत किया गया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.