रतलाम,14 मार्च(खबरबाबा.काम)। बाजना बस स्टैण्ड से वरोठ माता मंदिर तक बनने वाले सिटी फोरलेन से सबंधित स्टे आवेदन कोर्ट द्वारा खारिज करने के अगले ही दिन प्रशासन ने 104 फीट चौड़़ाई के फोरलेन को लेकर कार्रवाई शुर कर दी। बुधवार सुबह तीन जेसीबी के साथ प्रशासन और पुलिस का अमला मौके पर पहुचां और फोरलेन की परिधी में आ रहे निर्माण पर जेसीबी का पंजा चलना शुरु हो गया। इस दौरान अपने निर्माण को बचाने के लिए कुछ लोग जेसीबी के सामने भी लेट गए, लेकिन पुलिस ने उन्हे हटा दिया। कार्रवाई के दौरान पुरे क्षैत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर उसे छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
अब यह पुरी तरह साफ हो गया है कि बाजना बस स्टैण्ड फोरलेन 104 फीट की चौड़ाई का ही बनेगा। ज्ञातव्य है कि बाजना बस स्टैण्ड सिटी फोरलेन की चौड़ाई को लेकर जहां क्षैत्र के कुछ लोग विरोध कर रहे थे, वहीं राजनीतिक स्तर पर भी भाजपा के ही दो गुट आमने-सामने हो गए थे। इस मामले में क्षैत्र के लोगों ने न्यायालय में वाद दायर कर उसका निराकरण होने तक क्षैत्र के मकानों एवं दुकानों में तोडफ़ोड़ रोकने के लिए 104 फीट फोरलेन की योजना पर स्टे देने की मांग का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। आवेदन पर न्यायालय ने दोनों पक्षों से सुनने के बाद मंगलवार शाम को स्टे आवेदन खारिज कर दिया था। आवेदन खारिज होने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार सुबह शहर एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी विवेकसिंह चौहान, निगम के इंजीनियर प्रशासन, पुलिस और निगम अमले के साथ मौके पर पहुंचे और पूर्व में नपती कर लगाए गए निशानों के आधार पर जेसीबी से बाधक निर्माण हटाना शुरु कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने आपत्ती भी जताई, लेकिन प्रशासन से अपनी कार्रवाई जारी रखी। कार्रवाई के दौरान क्षैत्र में मौजुद धर्मशाला, मकान, दुकानों, मकान के आगे के हिस्सों सभी पर जेसीबी के पंजे चलेंं।
जेसीबी के आगे लेट गए और कहा अब चलाओं
कार्रवाई के दौरान जब कुछ दुकानों और मकान की बारी आई तो उनसे सबंधित लोग निर्माण बचाने के लिए जेसीबी के आगे लेट गए। जिन्हे पुलिस ने हटाकर कार्रवाई जारी रखवाई। इसके बाद महिलाएं भी आई और जेसीबी के आगे खड़ी हो गई, जिन्हे महिला पुलिस अधिकारी बुलाकर हटाया गया। इन लोगों ने नियम विरुध्द निर्माण तोडऩे का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के सामने आपत्ती भी जताई। अपने मकान-दुकान को जेसीबी से टुटते देख कई लोगों के आसंू नहीं रुक रहे थे। कुछ स्थान पर तो लोग सामान तक नहीं हटा पाए थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ एकत्रित होने से प्रशासन को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।






104 फीट के फोरलेन निर्माण के लिए बाजना बस स्टैण्ड पर चले जेसीबी के पंजे,अपना निर्माण बचाने के लिए जेसीबी के आगे लेटे लोग, पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को हटाया, क्षैत्र में भारी पुलिस बल तैनात।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.