रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रतलाम -मन्दसौर पुलिस ने सोमवार को परवलिया के बाछड़ा डेरे में दबिश देकर देहव्यापार की आशंका में करीब दस लड़कियों और 8 पुरुषों को पकड़ा है। पकड़ी गई लड़कियों में 2 नाबालिग बताई जाती है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक एन जी ओ की शिकायत पर की।
रतलाम मन्दसौर पुलिस की यह कार्रवाई रतलाम रेंज के पुलिस उपमहानिरिक्षक जी.एस.कुशवाह के निर्देश पर की गई। इस करवाई के लिए रतलाम ओर मन्दसौर पुलिस का संयुक्त दल बनाते हुए 4 टीम बनाई गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व रतलाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय कर रहे थे। चारो पुलिस टीम ने ग्राम परवलिया के बाछड़ा ढेरो में चारो तरफ से घेराबन्दी कर दबिश दी। पुलिस की अचानक दबिश से डेरो में अफरा तफरी मच गई। कुछ युवक पुलिस को देख भाग निकले। पुलिस ने डेरो में से 10 लड़कियों और 8 पुरुषों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी पुरुष ग्राहक है।पुलिस सभी को लेकर रिंगनोद पुलिस थाने लेकर आ गयी । जहां पुलिस को 2 लड़कीयो के नाबालिग होने की आशंका है जिसके लिए उनकी आयु का पता लगाया जा रहा है।
इस कार्रवाई में जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी, जावरा शहर टी आई श्यामसुंदर शर्मा, जावरा आई ए टी आई दुष्यंत जोशी, मन्दसौर सिटी कोतवाली टी आई सहित कई अधिकारी और समर्थ संगनी दल की सदस्याए भी शामिल थी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.